डीएवी पब्लिक स्कूल में 26तम प्रतिष्ठा दिवस पालन
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले डीएवी पब्लिक स्कूल के 26तम प्रतिष्ठा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वैदिक रीति के अनुसार यज्ञ अनुष्ठित किया गया था।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापको ने अपने अनुभवों को व्यक्त करते हुए विद्यार्थीयो को आदर्श एवं गुणवत्ता परक शिक्षादान के लिए अपना मत प्रकट किया।
विद्यालय के सफलता के लिए अध्यक्षा शुक्ला चक्रवर्ती विद्यालय के पूर्व अध्यक्षो एवं उपस्थित लोगो को साधुवाद दिया।
विद्यालय के शिक्षक, शिक्षार्थीयो ने स्वेच्छा से कुछ धन संग्रह कर अनाथ आश्रम एवं मूक बाधिर बच्चो के लिए दान किया।
शेष में वरिष्ठ शिक्षक चितरंजन चक्रवर्ती सभी का धन्यवाद किया।





