डालमिया सीमेंट ने लगवाए हैण्डपंप

डालमिया  सीमेंट ने लगवाए  हैण्डपंप

रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )

राजगांगपुर : डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड के लांजीबरना चुनापत्थर खादान अपने सामाजिक दायित्व कि पूर्ति करते हुए सम्बंधित  विभाग (सी.एस.आर) कि ओर से इन अंचलों के विभिन्न गांवों में ग्रामवासिओं को शुद्ध जल उपलब्ध कराने हेतु नये हैण्डपम्प खनन एवं पुराने हैण्डपम्प की मरम्मत का काम अपने हाथों में लिया है l

इस वर्ष संयंत्र के सामाजिक बिभाग द्वारा बाबूडीह, चौकीदार पlड़ा, धांगरीधोका, कुकुड़ा (पंlडराटोली), सरगीटोली, ज्ञानपाली, मार्टिन पlड़ा, बिहlबंध, भेलवाडीह सहित दस स्थानों में दस हैण्डपम्प खनन कर इन गांवों के ग्रामीणों के लिए शुद्ध जल की ब्यवस्था किया गया है |
ग्रामांचल में लोगों को पेय जल कि आपूर्ति के लिए डालमिया सीमेंट के सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) हमेशा से कोशिश करते आ रहा है l

 ज्ञात हो कि डालमिया सीमेंट ने पिछले 3 वर्षों में 18 नए हैण्डपम्प खनन करने के साथ ही 10 पुराने हैण्डपम्प की मरम्मत की है l इसके अलावा खेरामुटा, टुंगरीटोली, सरगिटोली, रुमlबाहाल, पहाड़टोली आदि गांवों में स्थित अनउपयोगी कुवों की मरम्मत कर ग्रामवासियों के लिए शुद्ध जल मुहैया कराई जा रही है l

संयंत्र के द्वारा किये जा रहे इस सराहनीय कार्य के लिए ग्रामवासी एवं गांव के सरपंचो ने कंपनी प्रबंधन की प्रसंशा करते हुए आभार प्रकट किया है |