लाजीवरना स्वास्थ्य केन्द्र अबतक 1,64,565 लोगो का कर चुका है इलाज
रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)
डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड अपने सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) की सहायता से संयंत्र द्वारा परिचालित लांजीबरना डिस्पेंसरी परिसर में लांजीबरना एवं आस-पास अंचल के 50 गांवों की निवासियो को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता आ रहा है l
संयंत्र द्वारा 1982 में स्थापित यह स्वास्थ्य केंद्र प्रत्येक वर्ष लगभग 18000 से 20000 रोगियों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करता है, और पिछले 8 वर्षों में लांजीबेरना एवं इसके आस-पास गांवों के 1,64,565 से अधिक रोगियों का मुफ्त इलाज कर चुका है। अस्पताल में दो वरिष्ठ सलाहकार, पैथोलॉजिकल असिस्टेंट, नर्स और एक काउंसलर नियुक्त किए गए हैं l यह स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टरों द्वारा सलाह के अनुसार मुफ्त में परामर्श, परीक्षण और दवाएं प्रदान करता है। गंभीर रोगियों को राजगांगपुर या राउरकेला में स्थानांतरित करने के लिए संयंत्र द्वारा नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवाएं भी प्रदान की गई हैं, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो सके।
इसी क्रम में संयंत्र प्रत्येक वर्ष 300-350 मरीजों को नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा देती है। इसके अलावा, संयंत्र की सीएसआर विभाग लोगों को विभिन्न बीमारियों के कारणों, इसके उपचार और रोकथाम के बारे में भी जागरूक करता है।
संयंत्र ने क्षेत्र के ग्रामीणो को उनके आंखों की देखभाल करने के लिए एल.वी.पी.ई.आई के सहयोग से लांजीबरना डिस्पेंसरी परिसर के भीतर डालमिया एल.वी.पी.ई.आई नेत्र केयर सेंटर के एक सखा स्थापित किया है। साथ ही परिसर के भीतर, एकीकृत बाल विकास योजना (आईसीडीएस) के माध्यम से शिशुओं को टीके लगाए जाते हैं। पूर्व में कुतरा सी.एच.सी द्वारा इस स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 के टीके भी सफलतापूर्वक लगाए गए थे। महामारी के दौरान, इस स्वास्थ्य केंद्र ने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ कोरोना पर जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह स्वास्थ्य केंद्र उन हजारों आदिवासियों के लिए एक वरदान रहा है जो उन्नत स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को वहन करने में असमर्थ हैं।





