डालमियां सीमेंट द्वारा रावण दहन का आयोजन

डालमियां सीमेंट द्वारा रावण दहन का आयोजन

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड राजगांगपुर की ओर से स्थानीय बीर बिरसा मुंडा स्टेडियम में रावण दहन उत्सव  आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यनिर्वाही निर्देशक एवं डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड के राष्ट्रीय विनिर्माण प्रमुख गणेश डब्ल्यू जिरकुंटवार, डीसीबीएल के कार्यनिर्वाही निदेशक व राजगंगपुर इकाई प्रमुख चेतन श्रीवास्तव एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी (एस.डी.पी.ओ) राजगांगपुर अभिषेक पाणिग्रही बतौर अतिथि उपस्थित थे l मोके पे उपस्थित दर्शक, राजगांगपुर एवं ग्रामवासिओं को श्री जिरकुंठवार ने विजयदशमी की बधाई दी और कहा कि यह त्योहार अधर्म पर धर्म की जीत है। श्री श्रीवास्तव ने कहा की प्रत्येक मनुष्य के अंदर राम और रावण के गुण होते हैं, इसलिए हमें देखना होगा की हम किस तरह रावण के गुणों को प्रतिहार कर राम के गुणों को अपना सके l शाम को डालमिया विद्या मंदिर (डीवीएम) के छात्र राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के रूप में तैयार हुए और मंच पर रोचक रामायण नृत्य नाटिका (रामलीला) प्रस्तुत किया।

शाम को इस रावण दहन समारोह को देखने के लिए राजगांगपुर शहर और आसपास के गांवों से हजारों लोग पहुंचे थे l कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने रावण का पुतला जलाया। डालमिया सीमेंट के अधिकारी, कर्मचारी,संगम महिला मंडल, मिलन महिला मंडल, जागृति महिला मंडल के सदस्य, संयंत्र के एचआर, एडमिन, इस्टेट, अग्नीशामक सेवा, सुरक्षा और स्थानीय प्रशासन ने नवरात्रि को भव्य रूप से सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

यहां उल्लेखनीय है कि डालमिया सीमेंट द्वारा नवरात्र उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया l गणेश चतुर्थी के साथ शुरू हुए उत्सव के बाद नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, रावण दहन और विसर्जन होता है। राजगांगपुर में दुर्गा पूजा के उत्सव के दौरान डालमिया सीमेंट ने अपनी सामाजिक दायित्व विभाग (सी.एस.आर) एवं आर एंड आर टीम के मार्गदर्शन से ग्रामीणों, स्थानीय कलाकारों, बुनकरों आदि को उनके द्वारा तैयार की गई विभिन्न प्रकार की हस्तशिल्प वस्तुओं को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान किया। राजगांगपुर शहर सहित ग्रामांचल के स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में दुर्गा पूजा, पंडाल और मेले का लुफ्त उठाया।

महाष्टमी के पावन अवसर पर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद वितरण के लिए उपयोग किए गए  मिट्टी के बर्तन को राजगांगपुर नगर पालिका की महिलाओं द्वारा चित्रित किया गया था। नवरात्रि के शुभ अवसर पर डांडिया प्रतियोगिता, भजन समारोह, स्थानीय लोक नृत्य और आर्केस्ट्रा सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। पूजा पंडाल में महानवमी प्रसाद को संयंत्र के अधिकारी,कर्मचारियों सहित अनेक लोगों को परोसा गया।