डालमियां ने जिला प्रशासन को दी संकेन्द्रक

डालमियां ने जिला प्रशासन को दी संकेन्द्रक

रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)

राजगांगपुर : डालमिया सीमेंट ने जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया ऑक्सीजन संकेन्द्रक!

कोरोना महामारी से बचाव व मदद के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाने के सिलसिले को जारी रखते हुए डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड, राजगांगपुर की ओर से जिला प्रशासन को 8 ऑक्सीजन संकेन्द्रक मुहैया कराया गया l संयंत्र के उप कार्यकारी निदेशक श्री सरोज कुमार राउत एवं कॉरपोरेट अफेयर विभाग (सी.ए) के संजीव साहू ने सुंदरगढ़ के जिला अधिकारी निखिल पवन कल्याण को उक्त सामान सौंपा l इस मौके पर जिला ग्रामीण विकास एजेंसी के प्रोजेक्ट निदेशक बी एस पटेल भी उपस्थित थे l
संयंत्र का प्रतिनिधितव करते हुए श्री राउत ने कहा की संकट की इस घडी में कंपनी राज्य सरकार के साथ खड़ी है l 
वहीं नव नियुक्त वरिष्ठ कार्य निर्वाही निर्देशक गणेश डब्ल्यू जिरकुंटवार ने कहा अपने क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जिले को कोविड से मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है l कोरोना के विरुद्ध अगर जंग जितनी हो तो सरकार द्वारा दिए गए सारे नियमों को पालन करने के साथ साथ अपनी आदतों का भी परिवर्तन करना होगा l

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राज्य सरकार की सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि कुछ दिन पहले भी डालमिया सीमेंट राजगांगपुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को उनकी सुरक्षा के लिए हैंड ग्लव्स, फेस शील्ड और सैनिटाइजर युक्त एक किट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया था l उसे जिले के 4,000 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच प्रशासन द्वारा वितरित किया जाएगा। 
कोरोना वायरस "COVID 19" महामारी के खिलाफ संयंत्र द्वारा अन्य कई पहल जैसे की राजगांगपुर शहर के विभिन्न वार्ड, कुत्रा एवं राजगांगपुर ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न गांव को संयंत्र के अग्नीशामक कर्मियों द्वारा नियमित सेनिटाइज किया गया था l कोविड रोगियों के लिए निशुल्क 24 घण्टे एम्बुलेंस सेवा राजगांगपुर सरकारी अस्पताल के मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट को प्रदान किया गया था l  प्रसाशन के अनुरोध से राजगांगपुर नगरपालिका द्वारा बगीचा पारा स्थीत ओडिशा आदर्श विद्यालय कोविड केयर सेंटर के लिए बेड ओर उपकरण भी प्रदान किये गए हैं l