डम्पर की चपेट में आकर बालूघाट कर्मी घायल
बिसरा : बिसरा थाना अंतर्गत आनेवाले तेतेरकेला ग्राम में बालूघाट कर्मचारी डम्पर के धक्के से ज़ख्मी हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया है।
सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार तेतेरकेला बालूघाट कर्मचारियों व चालक, परिचालक के लिए पेयजल आपूर्ति के करने वाले बहादुर महतो,उम्र-लगभग 50 वर्ष, आज डम्पर की ठोकर से ज़ख्मी हो गए।
बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह आज भी वह अपनी साईकिल से तेतेरकेला बालूघाट की ओर जा रहा था।बालूघाट में बालू लदान के लिए आने जाने वाले डम्पर की चपेट में आकर घायल हो गया। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया है।





