झारखंड पार्टी की महा रैली को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न
चाईबासा: सरजोमगुटू चाईबासा स्थित पूर्ति निवास में झारखंड पार्टी के जिला अध्यक्ष कोलंबस हसंदा की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें आगामी 21 जनवरी के दिन खुटकट्टी मैदान चाईबासा में महा रैली के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
जिसमें सभी क्षेत्र से आये कार्यकत्ताओं से मिलि जनकारी के अनुसार इस रैली में भारी संख्या में कोल्हान की जनता अपना उपस्थिति दर्ज करेगी, इस महा रैली में केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का पूर्व मत्री प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत पूर्व राज्य मंत्री, कार्यकरी अध्यक्ष सह पूर्व महाधिवक्ता अजित कुमार, कोषाध्यक्ष रिजवान अहमद, कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकू, विषेश आमंत्रित सदस्य सह पूर्व सांसद दुर्गा प्रसाद जामुदा ने सभा में उपस्थित होने की सहमति प्रदान की है। यह जनकारी केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता महेन्द्र जामुदा द्वारा दी गई है।
उन्होने बताया की जनसंपर्क पूरे जोरों पर चल रहा है और गांव में छोटी-छोटी बैठके की जा रही है और गांव के बाजार पर पंपलेट बांटा जा रहा है,सभा के सफल संचालन एवं व्यस्था के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, इस समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से पूर्व संसाद चित्रसेन सिंकू,सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार महाली, सरायकेला खरसावां की युवा जिला अध्यक्ष विनोद बिहारी कुजूर, पश्चिमी सिंहभूम युवा जिला अध्यक्ष रेयांस समाड,जिला महासचिव मंगल सरदार, नितिन जामुदा, संतोष कश्यप, किशोर लोहार, बालकिशन दोराईबुरु, बिराम मुर्मू, प्राण सुंडी, सिंगराय हसदा, मोहम्मद जसीम, गुलिया सुरिन, बन्धु घनवार, अनु कुजूर आदि उपस्थित थे।





