झामुमो ने की सुंदरगढ़ जिला में बिसरा मुण्डा विश्वविद्यालय खोलने की मांग

झामुमो ने की सुंदरगढ़ जिला में बिसरा मुण्डा विश्वविद्यालय खोलने की मांग

अमर शहीद बीर बिसरा मुण्डा की 147वीं जयंती के अवसर पर झारखण्ड़ की सत्तासीन पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सुंन्दरगढ़ जिला में बिरसा मुण्डा विश्वविद्यालय खोलने की मांग की। झामुमो के लेथा तिर्की ने आज शहीद बिरसामुण्डा़ की जयंती के अवसर पर अपने वक्तव्य में यह बात कही। 

आज सुन्दरगढ़ जिला में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की ओर से बिरमित्रापुर, गुरुंडिया,बिसरा, राजगाँगपुर सहित पूरे जिले में धूमधाम से शहीद बिरसा मुण्डा का जयंती समारोह आयोजित किया गया था। सर्व प्रथम सभी झामुमो सदस्य पारम्परिक अस्त्र शस्त्र से सुसज्जित होकर नगाड़ा बजाते हुए पूरे उमंग के साथ नृत्य करते हुए बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।  तत्पश्चात झामुमो के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता  उनके जीवनी पर प्रकाश डाला।

झामुमो सुन्दरगढ़ जिला के पात्रास एक्का  ने कहा कि जहाँ केंद्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है वही दूसरी ओर देश के कई भागों में रास्ता, बिजली, अस्पताल, शिक्षा जैसे मूलभूत चीजो की स्थिति दयनीय है। राज्य एवं केंद्र सरकार हमेशा से हीं आदिवासियों के प्रति सौतेला रवैया अपनाते आ रही है। लेकिन जब तक जिला में झामुमो का विधायक था उस समय सरकारी कार्यालयों में कोई भी कार्य इंद्रा आवास, छात्रों को छात्रावृति, वृद्धा भत्ता आदिवासी भाई बहन को मिलने में दिक्कत नहीं हो रही थी. बीजेपी, बीजेडी पार्टियां हमेशा से हीं झामुमो को तोड़ने का प्रयास करते आयी है लेकिन आजतक झामुमो दबे कुचले लोगो के समस्याओ के प्रति आवाज़ बुलंद करते आयी है।
 झामुमो के ओड़िशा सचिव लेथा तिर्की ने अपने वक्तव्य में कहा कि बीर बिरसा मुण्डा ने अकेले हीं अपने दम पर अंग्रेजो से लोहा लिए थे जिसके लिए हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे,वीर बिरसा मुण्डा का जीवनी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। आज उनकी जयंती के शुभ अवसर पर झामुमो राज्य एवं केंद्र सरकार से  सुन्दरगढ़ जिला में एक बिरसा मुण्डा विश्वविद्यालय खोलने कि मांग करती है. एवं इनकी जयंती पर सरकारी छुट्टी की घोषणा की जाए। झामुमो के केंद्रीय सदस्य अमित शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि धरती आबा बीर बिरसा मुण्डा का जीवन व्यर्थ नहीं जाने देंगे और झामुमो को मजबूत कर जिला में फिर से अपना विधायक बनाकर बीर बिरसा के सपनों को साकार करेंगे।

इस अवसर पर ग्रामीणो के बीच कम्बल वितृत किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में झामुमो ओड़िसा सचिव लेथा तिर्की,जिला अध्यक्ष श्री पात्रास एक्का, सचिव जीतू महातो, पटेल बारला, चारलेस कीरो, राथू ओराम,रोहित सामाद,समीर,रंजीत कच्छप, सुकराम ओराम सहित हजारों कार्यकर्ताओ ने समारोह को कामयाब करने में अपना हर संभव मदद किया।