झरने में डूबने से दो छात्रों की मौत चार गंभीर
राउरकेला के ब्राह्मणी तरंग थाना क्षेत्र में आनेवाले बीरकेरा पंचायत के रांझ और फुलझर गांव के निकट स्थित झरने में बीते शुक्रवार की दोपहर एक हृदय विदारक घटना घटित हो गई। प्राप्त सूचना के अनुसार राउरकेला, सेक्टर 20 स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले छह एक झरने पर मनोरंजन करने गए थे और झरने में नहाने लगे। नहाने के दौरान अचानक पानी का बहाव तेज होने से सभी छात्र गहरे पानी में फंस गए। झरने के निकट मौजूद कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना सरपंच को दी, जिसके बाद स्थानीय सरपंच द्वारा फौरन इस घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद चार छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन दो छात्र पानी में बह गए। कुछ देर बाद जब दोनों को झरने से बाहर निकाला गया, तब तक उनके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। सभी छात्रों को तत्काल राउरकेला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। मृतक दोनों छात्र नाबालिग बताए जा रहे हैं। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से झरने के आसपास सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।दूसरी ओर दीपावली से ठीक पहले दो चीराग बुझ गए। जिससे परिवार में मातम छाया हुआ है। सहपाठियों में भी गम का महौल छाया गया।





