जेबीकेएसएस ने किया बाँदगाँव प्रखंड कमिटी का गठन
जेबीकेएसएस ने किया बाँदगाँव प्रखंड कमिटी गठन, अखिलेश महतो प्रखंड अध्यक्ष व योगेन्द्रनाथ महतो सचिव निर्वाचित।
चक्रधरपुर-झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति ने जिला अध्यक्ष बसंत महतो की अध्यक्षता में शनिवार को सरदार गैरेज पानी टंकी, कराईकेला में बंदगांव प्रखंड कमिटी गठन किया गया। जिसमें विधिवत रूप से लोगों के बीच से आए प्रस्तावों की स्वीकृति मिलने के पश्चात बंदगांव प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश महतो , उपाध्यक्ष प्रेम गागराई , सचिव योगेन्द्रनाथ महतो, सहसचिव चम्पाई हेस्सा, कोषाध्यक्ष श्याम मुर्मू, मीडिया प्रभारी आकाश महतो। इस दौरान जिला प्रवक्ता बासिल हेंब्रम ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा जिन चुनावी मुद्दों को लेकर सिंहभूम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव में भाग ले रही है, इससे अवगत करवाते हुए कहा कि अगर हमारा सांसद सिंहभूम लोकसभा सीट से चुनकर जाता है तो पहली प्राथमिकता जातीय जनगणना करवाना होगा। जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी। साथ ही कोल्हान में मुंडा-मानकी व्यवस्था को पुनर्जीवित कर सख्ती से लागू करवाना, कंपनियों में भूमि दाताओं को शेयर होल्डर बनाना साथ ही चपरासी से प्रबंधन स्तर तक का नौकरी भूमि दाताओं को दिलवाना। प्राइवेट सेक्टर में रिजर्वेशन जनसंख्या के आधार पर दिलवाना, समान शिक्षा नीति लागू करना, न्यूनतम मजदूरी का निर्धारण, न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण, डीएमएफटी फंड को क्षेत्रीय भाषा-संस्कृति, शिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार और स्थानीय भाषा के शिक्षकों का नियुक्ति करने में उपयोग किया जाएगा, शिक्षा पर कुल राष्ट्रीय आय का 8% तथा शोध एवं विकास में 4% तक का उपयोग किया जाएगा, रोजगार एवं उधमशीलता को बढ़ाने के लिए कुटीर एवं लघु उद्योगों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराएंगे तथा ऋण लेने की प्रक्रिया को सरल एवं सुलभ बनाएंगे, सभी बड़ी कंपनियों तथा बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का वकालत करेंगे, ईचा खरकई बांध परियोजना को निरस्त करवाएंगे आदि। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।





