जुआडीयो पर सख्त हुई रायगढ़ पुलिस
सुमित जायसवाल (व्यौरोचीफ)
रायगढ़ में साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 15 सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपियों से ₹18,400 नगद,12 मोबाइल फोन और करीब 3,55,000 रुपए का सट्टा पट्टी जप्त किया गया है । वहीं कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की टीम जुआ खेल पर कठोरता से कार्यवाही किया गया है,जिसमें पुलिस ने दबिस देकर 3 जुआरियों से नगद रकम ₹1920 और दो मोबाइल जप्त किये हैं ।
इसी प्रकार तमनार पुलिस द्वारा 04, जूटमिल पुलिस द्वारा 03, घरघोड़ा और पुसौर पुलिस द्वारा 02-02 व अन्य थानाक्षेत्र से 1-1 आरोपियों पर सट्टा लिखते सट्टा के हिसाब की पर्ची के साथ पकड़ा गया है । देर शाम तक जिले के विभिन्न थानों में 30 सट्टा-पट्टी लिखने वाले आरोपियों से नगद रकम ₹30,760 तथा 15 मोबाइल एवं करीब 4.50 लाख रूपये के सट्टा-पट्टी जप्त किया गया है । आरोपियों पर संबंधित थाने में 4 (क) जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को नियमित रूप से जुआ-और सट्टा पर कार्रवाई का निर्देश दिया है ।





