जीपीएस की वजह से पकडा़ गया चोरी का डंपर
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में चोरी की घटना इन दिनों काफी बढ़ गई है।
वहीं विगत रात डालमिया सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट लाद कर चालक डंपर को वाहन स्वामी के दुकान के सामने खड़ा कर अपने घर चला गया। और जब सवेरे चालक उस स्थान
पर पहुँचा तो देखा कि डंपर अपने स्थान पर नहीं थी। आपको बता दें कि डालमिया सीमेंट फैैैैक्ट्री के पार्किंग और उसके निकट रानीबंध क्षेत्र मे गाड़ी और मोबाईल चोर फिर से सक्रिय हो गए हैं।
बीते दिनों पार्किंग से गाड़ी की बैटरी, डीज, तिरपाल,जैक तो चोरी होते ही थे, कल रात गाड़ी मालिक गणेश शर्मा के बॉडी गैराज से उनका सीमेंट लदा डंपर और मनोज बांका के कार्रयालय के निकट से उनके ड्राइवर का मोबाईल फोन चोरी हो गया है।जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
शिकायत के आधार पर पुलिस प्रशासन की सक्रिय तथा जीपीएस (GPS) ट्रैकिंग की मदद से डंफर को बरामद किया गया। और चोरी को अंजाम देने वाले चोर को भी पकड़ लिया गया है।
चोर ने गणेश शर्मा के बॉडी गैरेज के सामने से डंपर चुरा कर जंगल की तरफ़ भाग गया था। बुचकुपाडा गांव के निकट सीमेंट लदी डंफर बिगड़ गया तो चोर ने खीझ के मारे उसमे आग लगा दिया जिससे डंपर में बांधी गई तिरपाल और लादी गई सीमेंट जल गया ।
वही एक दूसरे कांड मे मनोज बांका के ड्राइवर का मोबाइल चोरी चला गया।
पुलिस प्रशासन जीपीएस के माध्यम से चोरी गई डंपर को शहर से दूर बुचुकुपाडा गांव से चोर के साथ बरामद कर पूछताछ कर रही है समाचार लिखे जाने तक पूछताछ जारी था
शहर में आए दिन चोरी की घटना में ईजाफा देखी जा रही है अब देखना यह होगा की पुलिस इस घटना को लेकर कितनी सक्रिय होती है।





