जायका होटल की लूट का पर्दाफास

जायका होटल की लूट का पर्दाफास

"जायका होटल का झोल: खाने का बिल, लूट का डिल, बंधक का गोल!"

"जायका होटल का मेन्यू और बिल में आकाश-पाताल का अंतर, जेब खाली और बेइज्जती पक्की!"  

सारंगढ़, 17 अप्रैल 2025 :  रानी लक्ष्मीबाई कॉम्प्लेक्स के पास जायका होटल इन दिनों लूट का नया ठिकाना बन गया है। यहाँ ₹100 की कोल्ड्रिंक और एक बोतल पानी का बिल ₹600 थमाया जाता है, और अगर आपने विरोध किया तो बंधक बनने का "स्पेशल पैकेज" मुफ्त !

आइए जानते है क्या है घोटाला   
आज दोपहर अजय साहू अपने एक दोस्त के साथ जायका होटल में हल्का-फुल्का कुछ खाने पीने पहुँचे। ऑर्डर था बस एक पानी की बोतल और दो मसाला कोल्ड्रिंक, जिसका मुल्य मेन्यू के हिसाब से बिल ₹100 के आसपास होना चाहिए था। मगर जब बिल आया, तो वह ₹600 का था! हैरानी की बात? ₹500 का "वेटिंग चार्ज" जोड़ा गया था, जैसे ग्राहक खाना खाने नहीं, किसी तीर्थयात्रा की लाइन में खड़ा था। 

अजय ने इस लूटतंत्र का विरोध किया, तो होटल के कर्मचारी ने साफ कह दिया—बिल भरो, वरना बाहर का रास्ता भूल जाओ। हालात बिगड़ते देख अजय ने 112 डायल कर पुलिस बुलाई और इस "होटल-जेल" से आजादी पाई। वही अजय ने यह भी बताया होटल स्टाफ के द्वारा उसे फर्जी बिल दिया गया है पक्का बिल मांगने पर इंकार किया गया, जिसकी जांच भी होनी चाहिए। अब देखना यह है मामले पर संबंधित विभाग क्या कार्यवाही करता है? पीड़ित साहू मामले पर कार्यवाही की मांग लेकर पहुंचा कोतवाली थाने।

लूट का नया ठिकाना बना"जायका"
स्थानीय लोग अब जायका होटल को "लूट का रेस्टोरेंट" कहने लगे हैं। एक नागरिक ने तंज कसा, "यहाँ मेन्यू देखो तो आँखों का किराया, और खाओ तो जेब का जनाजा!" सवाल यह है कि क्या अब होटल में खाने से पहले वकील और पुलिस का नंबर तैयार रखना होगा? 

प्रशासन से गुहार - सारंगढ़ के लोग अब माँग कर रहे हैं कि जायका होटल की इस "लूट-लीला" पर लगाम लगे। क्या प्रशासन इस मामले में सख्ती दिखाएगा, या ग्राहकों को हर कौर के साथ जेब ढीली करने की आदत डालनी होगी? 

पाठकों से अपील : जायका जैसे होटलों की लूट का शिकार न बनें। अपनी शिकायत दर्ज करें, अनुभव साझा करें, और इस लूटतंत्र को उखाड़ फेंकें!