जाने वेवसाईट बनाने के नामपर कैसे की जा रही है ठगी

साइबर ठग नये नये तरीके अपना रहें है। ठगी का एक नया तरीका देखने को मिला है। 
एक पत्रकार के पास वेवसाईट बनावाने का व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें वेवसाईट बनाने की बात कही गई, पत्रकार के पूछने पर‌ मैसेज भेजने वाले ने अपना पता तक नहीं बताया। पत्रकार द्वारा दूबारा पूछा गया पर‌ फिरभी पता नहीं बताया गया। 
यह सब बातें व्हाट्सएप चैट पर हुई है । 
यह मैसेज मोबाइल नंबर सेवेन जीरो जीरो फोर नाइन फाइव जीरो सेवेन टू थ्री से व्हाट्सएप किया गया और जब मैसेज भेजने वाले ठगी में खुद को फेल होता देखा तो गाली गलोच पर‌ उतर आया। 
इसी तरह होस्टींग मास ने नामक एक फेसबुक पोस्ट के जरिये लोगों से 1500 रूपये की  ठगी ‌की जाती थी। होस्टींग मास ने फैसबुक पर एक विज्ञापन दे रखा था कि 1500 में वेवसाईट बनवाए , और‌ स्कीन पर‌ दिखाए जा रहे नंबरो से लोगों को व्हाट्सएप मैसेज भेजता था। 
और यह क्यू आर‌ कोड़ भेजकर उनसे आन लाइन पैसे ले लेता था जिसके बाद उनका फोन नहीं उठाता था। जब किसी ने उसकी पोल खोल दी तो उसने  अपना दो फेसबुक एकाउंट को डीलीट कर दिया। इस पर‌ सारांश दैनिक में एक सामाचार प्रकाशित की गई थी। 
 अगर आपके पास भी कोई ऐसा मैसेज आता है तो सर्तक हो जाए । किसी भी अंजान व्यक्ति को आन लाइन काम देने से पहले उनसे मुलाकात अवश्य करले और‌ कोशिश यही करें की आप यह काम किसी परिचत या ऐसे व्यक्ति से करवाए जो आपके आसपास ही रहता हो। 
व्योरो रिपोर्ट सारांश दैनिक


Click Here To See More