जागृत भारत प्रेस एसोसिएशन ने अनूठे तरीके से मनाया राष्ट्रीय प्रेस दिवस
जागृत भारत प्रेस एसोसिएशन ने अनूठे तरीके से मनाया राष्ट्रीय प्रेस दिवस: खबरों के साथ सेवा में भी दिखाई मानवता, असहाय माताओं को बांटे कंबल व मिठाई।
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर 'जागृत भारत प्रेस एसोसिएशन' की ओर से एक बेहद अनूठा और हृदयस्पर्शी कदम उठाया गया है। संघ के सदस्यों ने पत्रकारिता के साथ-साथ समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए तालचेर के वार्ड नंबर 11 स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया और वहां रह रही असहाय वृद्ध माताओं को कंबल व मिठाइयां वितरित कीं। संघ के सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्ध माताओं से मुलाकात की और उन्हें ठंड से राहत के लिए कंबल तथा मिठाइयां भेंट कीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी बापी महंती और आरपीआई जिला अध्यक्ष प्रदीप शतपथी ने मीडिया की भूमिका की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सटीक और निष्पक्ष खबरों के कारण ही समाज के कई असहाय लोगों की समस्याएं और उनका दर्द दुनिया के सामने आ पाता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से यह संदेश दिया गया कि पत्रकारों की पहचान केवल खबरों और कैमरों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के दुखी और असहाय लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े होना ही सच्ची पत्रकारिता का असली परिचायक है। तालचेर में 'जागृत भारत प्रेस एसोसिएशन' के इस मानवीय और सराहनीय प्रयास की हर तरफ चर्चा हो रही है तथा हर वर्ग से इस नेक पहल को अजेय शुभकामनाएं और बधाइयां मिल रही हैं।





