जमशेदपुर रेलवे अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

जमशेदपुर रेलवे अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

अब आक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर होगा रेलवे अस्पताल  मंडल रेल प्रबंधक  (डी.आर.एम)बिजय कुमार साहू ने किया आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन।
जमशेदपुर के प्रभागीय रेलवे अस्पताल में आक्सीजन प्लांट एवं पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे आपातकाल स्थिति में या आक्सीजन के अभाव में होने वाली घटनाओ से निपटा जा
 सकेगा। 
26 लाख की लागत से तैयार की गई इस आक्सीजन प्लांट की क्षमता 150ली/मीनट है। यह आक्सीजन प्लांट पुर्णतः स्वचालित है जिसे देश के किसी भी हिस्से से नियंत्रित किया जा सकेगा। 
इस प्लांट से अस्पताल में पाइपलाईन के जरिए आक्सीजन की पूर्ती की जा रही है। 
अस्पताल के 20 शय्याओ को आक्सीजन पाइपलाइन से संयोग किया गया हे। जिसमें से 18 शय्याये आइसोलेशन वार्ड की है जिसे कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए हमेशा तैयार रखा गया है। एक अस्त्रोपचार कक्ष (आपरेशन थिएटर) और एक आपातकालीन कक्ष में है।