जनसुनवाई में दो मामलो का निपटारा
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के पंचायत भवन में आयोजित जन सुनवाई में पुरातन हाटोतोटा में स्थित गोपबंधू चिकित्सालय मे चिकित्सक ना होने का मामला उठाया गया था।
इसपर जिलाधिकारी ने स्वयं संज्ञान लेते हुए शिघ्र ही उक्त चिकित्सालय में एक आयुष चिकित्सक की नियुक्ति का आश्वासन दिया।
बुद्धिजीवियों के बीच इस बात की चर्चा है कि इस चिकित्सालय में अबतक किसी चिकित्सक का ना होने पर नगरपालिका की ओर से अबतक कोई कदम क्यो नही उठाया गया।
इस जनसुनवाई में 20 नम्बर जिला परिषद रीताराणी दास ने अपने अंचल में हो रही पानी की समस्या से जिलाधिकारी को रूबरू करवाया,तो वही विभिन्न ग्रमो से आए जनता ने 125 समस्याओं के समाधान के लिए अर्जी दी। इनमें से दो : इस जनसुनवायी में घंटापाड़ा राजस्व निरीक्षक के तहत पंचायत में एफसीआई ने एफसीआई की जमीन पर एक लंबे समय से एक भूमिहीन परिवार घर बनाकर रह रहा है, और अपने परिवार की आजीविका के लिए दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम कर गुजरा कर रहा है।
लेकिन अब जबकि एफसीआई के विस्तार के लिए जमीन की जरूरत है, एफसीआई ने बेदखली के लिए बार-बार नोटिस जारी किया हैं। हालांकि, जिला प्रशासन ने आज जनविकास संघ के अध्यक्ष भूपेन थंब के नेतृत्व में एक टीम से मुलाकात की और स्थायी भूमि पट्टे की मांग की, लेकिन जिलाधिकारी ऐसा नहीं कर पाए. संथापाड़ा पंचायत के सरपंच सहदेव साहू के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों ने पंचायत में पेयजल, सड़क, पंचायत विकास और उप स्वास्थ्य केंद्रों की समस्या को भी जिलाधिकारी के समक्ष रखा।





