जगदलपुर रेलवे स्टेशन में डाॅग स्क्वाड की सघन जांच
जगदलपुर में रेलवे सुरक्षा बल का विशेष अभियान, डॉग स्क्वॉड के साथ रेलवे स्टेशन पर हुई सघन जांच।
दीपावली पर्व के मद्देनजर रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल जगदलपुर द्वारा ट्रेनों में ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थों के परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। 5 नवंबर को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट जगदलपुर के अधिकारियों एवं जवानों ने डॉग स्क्वॉड के साथ रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, पार्सल कार्यालय और प्रतीक्षालय में सघन जांच की। इस दौरान यात्रियों एवं उनके सामान की भी जांच की गई। साथ ही यात्रियों को ट्रेनों में पटाखे, ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थ नहीं ले जाने के प्रति जागरूक किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक परवीन कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे संपत्ति की संरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने यात्रियों से रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तत्काल रेलवे पुलिस बल को देने की अपील की। परवीन कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान जांच में कोई भी ज्वलनशील अथवा विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ। रेलवे सुरक्षा बल का यह विशेष अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। व्योरो रिपोर्ट सारांश दैनिक।





