छत्तीसगढ़ और झारखंड में नक्सलियो का बढ़ता वर्चस्व

छत्तीसगढ़ और झारखंड में नक्सलियो का बढ़ता वर्चस्व

छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य में एक बार फिर नक्सलियो का वर्चस्व बढ़ता नजर आ रहा है। दोनों ही राज्यों में नक्सली गतिविधियां बढ़ती नजर आ रही है। नक्सली एक ओर जहाँ झारखंड में पुनः अघोषित बंद और दहशत का माहौल बनाने में सफल हो रहे है। वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में नक्सलियो का उत्पात बढ़ने लगा है। छत्तीसगढ़ में नक्सलीयो द्वारा सड़क खोदे जाने, मोबाइल टावर के जेनरेटर को आग लगाए जाने और कंदाडी ग्राम पंचायत के उप सरपंच की हत्या करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं नक्सलियो ने बेलगाल चौक, बुरखा गाँव, माचपल्ली गाँव, और स्वरूप नगर गाँव में उत्पात मचाया है। बांदे थाना और छोटे बेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले कंदाडी गाँव के उप सरपंच को रामसु कचलामी को पुलिस का मुखबिर बताकर उसकी हत्या कर दी।