छः सरपंच प्रार्थीयो के नाम व निशान पर्चे में न होने से हंगामा

पंचायत चुनाव में उम्मीदवारो के नाम न होने से हंगामा । घंटो स्थगित रहा चुनाव,स्थिति पर नियंत्रण के लिए बरिष्ठ अधिकारियों को करना पडा़ हस्तक्षेप। 
सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत झीरपानी प्रखंड़ में सरपंच पद के लिए होने वाले पंचायत चुनाव में रामा तिर्की नामक सरपंच उम्मीदवार ने बूथ पर इस बात पर जमकर बवाल मचाया कि चुनाव में 11 उम्मीदवार थे जबकी वाएलेट पेपर पर केवल 6 उम्मीदवारो के ही नाम थे ।
चुनाव के दौरान आपत्ति जताने वाले सरपंच प्रार्थी रामा तीर्की का चुनाव चिन्ह लालटेन भी पर्चे में नही था, जिसे लेकर उन्होने आपत्ति जताई, जिसकी वजह से चुनाव घंटो बाधित रहा