चोरी की दो दुपहिया के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की दो दुपहिया के साथ दो गिरफ्तार

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशानिर्देशानुसार मोटरसाइकिल चोरों पर पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी है पिछले दिनों साइबर सेल की टीम द्वारा 52 दुपहिया, 1 रेनो क्विड कार के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा एक शातिर मोटरसाइकिल चोर के पास से 7 नग चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी जप्त की गई थी।

इसी कड़ी में कल चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रवीण मिंज के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आईटीआई अंबेडकर आवास में रहने वाले विशाल गुप्ता उर्फ देवांगन के घर में दबिश दिया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि विशाल गुप्ता ने मोटरसाइकिल बेचने के लिए कुछ लोगों से चर्चा किया है, संभवत: उसके पास चोरी की मोटरसाइकिलें हैं । पुलिस टीम द्वारा तत्काल अंबेडकर आवास जाकर विशाल गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। पुलिस द्वारा की गई  कड़ी पूछताछ में उसने करीब डेढ़ माह पूर्व अपने साथी बलदेव दास महंत के साथ खरसिया टाउन से दो मोटरसाइकिल ग्लैमर ब्लू कलर एवं एक पैशन प्रो चोरी कर घर में छिपाकर रखने की बात स्वीकार की । आरोपी विशाल गुप्ता उर्फ देवांगन के कब्जे से एक पुराना बिना नंबर लगी ग्लैमर मोटरसाइकिल तथा एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। 

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों पर धारा 41(1+4)CrPC/379, 34 IPC के तहत कार्यवाही किया गया है।

           आरोपी विशाल गुप्ता से मिली जानकारी पर उसके साथी बलदेव दास महंत को आईटीआई चक्रधरनगर कॉलोनी से हिरासत में लिया गया जिससे अन्य चोरियों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी बताया कि उसने डिग्री कॉलेज के पास लड़को का छात्रावात्र में लगे लोहे के दरवाजे का पल्ला, खिड़की का ग्रिल, खिड़की चोरी करना बताया आरोपी के पास से 3 लोहे का खिड़की, 2 खिड़की का ग्रिल और 2 लोहे के दरवाजे का पल्ला जप्त किया गया है । छात्रावास  से लोहे का ग्रिल खिड़की दरवाजे चोरी के संबंध में कॉलेज के सहायक अध्यापक ने 7 जनवरी 2023 को चोरी की रिपोर्ट थाना चक्रधरनगर में दर्ज कराया गया है, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध नकबजनी का अपराध (धारा 457, 380 आईपीसी) पंजीबद्ध किया गया है । उक्त नकबजनी के मामले में भी आरोपी बलदेव दास महंत को हिरासत में पर भेजा गया है।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक प्रवीण मिंज के हमराह प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, अरुणा चौरसिया, आरक्षक अभय यादव और चंद्र कुमार बंजारे शामिल थे  ।

 (1) विशाल गुप्ता उर्फ देवांगन, पिता स्वर्गीय रामदेव गुप्ता, उम्र 21 साल, निवासी आईटीआई कॉलोनी, अंबेडकर आवास चक्रधरनगर रायगढ़।
(2) बलदेव दास महंत,पिता महत्त्व दास महंत, उम्र 22 साल निवासी आईटीआई कॉलोनी, अंबेडकर आवास थाना चक्रधरनगर ।