चुनाव के विरोध में माओवादियों ने लगाए पोस्टर
मनोहरपुर: पश्चिम सिंहभूम ज़िले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आज 09 मई दिन गुरुवार को मनोहरपुर शहर से सटे बंरगा, गोपीपुर, मनीपुर,मेदासाईं व कमारबेड़ा में भाकपा माओवादी संगठन द्वारा लोकसभा चुनाव के विरोध में विभिन्न जगहों व चौक,चौराहों में पोस्टर चस्पा किया गया है,जिसमें क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जिसमे लोकसभा चुनाव का पूरज़ोर विरोध किया गया है.जिससे नक्सली घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
वहीं भाकपा(माओवादी) द्वारा क्षेत्र में कि गई बैनर,पोस्टरबाजी में चुनाव के विरोध में लिखे स्लोगन इस प्रकार है-"18 वीं लोकसभा चुनाव का वहिस्कार करें,वैकल्पिक जनता की नव जनवादी सत्ता का निर्माण करने के पथ पर आगे बढ़ें.तथा नरेंद्र मोदी सरकार पर निशना साधते हुए किसान,मज़दूर,मेहंनतकश विरोधी,साम्रजवाद,दलाल,नौकरशाह पूंजीपति हितैषी फ़ासीवादी भाजपा सरकार को मार भगाओ.बाक़ी वोटवाजी पार्टीयों से हिसाब तलब करो.वर्तमान तानाशाही व फ़ासीवादी राज से मुक्ति पाना है तो मौजूदा व्यवस्था को आमूल-चूल बदलना होगा" आदि विरोध में लिखा गया है। विदित हो कि आगामी 13 मई को मतदान होना है,इसको लेकर लगातार पुलिस नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सघन सर्च अभियान चला रही है,ताकि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके. ऐसे माहौल में नक्सलियों की पोस्टरबाजी से इलाके में दहशत का माहौल है।
जबकी नक्सलियों द्वारा किये गए पोस्टरबाजी के अनुसार लोकसभा चुनाव में अड़चन पैदा करना और चुनाव को विफल करना प्रतीत होता है. वहीं मनोहरपुर पुलिस ने क्षेत्र में लगे पोस्टरों को हटाकर जब्त किया और बाकि जगह जहाँ भी पोस्टर लगा है उसकी जांच में जुट गयी है.साथ ही इस घटना के संबध में अज्ञात पर मामला दर्ज किया है,
हालांकि जिस तरह पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस का मनोबल बढ़ा है, उससे नक्सली बेकफूट पर नजर आ रहे हैं. हाल ही के दिनों में पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध कई सफलता मिली है।





