चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

मनोहरपुर ब्लाक संसाधन केन्द्र (बीआरसी) में फाऊंडेशन लर्निग नेटवर्क (एफएलएन) प्रशिक्षण मंगलवार को चार दिवसीय एफएलएन(FLN) प्रशिक्षण के छठवें बैच के प्रथम दिवस का प्रशिक्षण प्रखंड संसाधन केंद्र मनोहरपुर में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रखंड के सभी कोटी के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने भाग लिया ।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन प्रशिक्षण की महत्ता और उपयोगिता पर चर्चा हुई। प्रशिक्षुओ को नई शिक्षा नीति 2020 , निपुण भारत मिशन और राष्ट्रीय पाठ्यक्रम रूपरेखा 2022 पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई. साथ ही सामाजिक और भावात्मक शिक्षा के मानव विकास के अभिन्न अंग के रूप में इसके महत्व पर विभिन्न मामले का अध्ययन (केस स्टडी) के साथ चर्चा हुई। यहाँ प्रशिक्षक पंकज कुमार, एलिस कुजूर, रवि शंकर शुक्ला और राजेंद्र प्रसाद नेवार द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस मौके पर लेखापाल अशोक हंस और प्रशिक्षण कर्मचारी उपस्थित थे।