चक्रधरपुर रेल मंडल के कर्मचारी आवास सुविधा से बंचित-हक
चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आनेवाले रेल नगरी बडांमुडां के एक दिवसीय दौरे में आए दक्षिण-पूर्व रेलवे मेंस तृणमू'ल कांग्रेस ट्रेड यूनियन के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सह महासचिव तथा चक्रधरपुर रेल मंडल के संयोजक जहांगीर हक ने बंडा़मुंडा़ के डीजल लोको शेड एवं इलेक्ट्रिक लोको शेड़ का दौरा किया गया। इस दौरान डीजल लोको शेड में कार्यरत कुछ कर्मचारियों ने श्री हक से अपनी समस्याओं को साझा करते हुए कहा कि उन्हें आवास अथवा आवास भत्ता से बंचित रखा गया है। जहांगीर हक ने इलेक्ट्रिक लोको शेड एवं डीजल लोको शेड के सिनियर डीएम ई पंचानन बेहेरा,एवं सिनियर डीइइ दीनेश बार्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर कर्मचारियों के आवास, आवास भत्ता एवं सुरक्षा बिषय को लेकर विभिन्न समस्याओ के बारे में चर्चा की। जहांगीर हक के अनुसार समान बैच के कर्मचारियों में इलेक्ट्रिक लोको शेड के कर्मचारियों को आवास सुविधा दिया गया है जबकि डीजल लोको शेड के कर्मचारी अब भी बंचित है।
इसके अलावा चक्रधरपुर रेल मंडल के डोगापोसी के निकट जामदा, नुवामुडीं, बुलानी एवं टाटानगर स्टेशन के निकट बहलदा रोड सेक्सन के ट्रेक मैन कर्मचारियों को हाऊस रेंट देने की मंडल प्रवंधक से भी गुहार लगाई गई है।





