घर के समानो में अचानक लगी आग दैवीय आपदा की आशंका

अनुराग आचार्य (ब्यूरो चीफ :अंगुल)

तालचर नगर निगम अंतर्गत आने वाले एक नंबर वार्ड के बड़दान्ड में स्थित साही मंजुलता थम्ब के घर में रखे विभिन्न समानो पर अचानक से आपरूपी आग लग गई, इस घटना को लोग कुछ लोग जादूटोना मान रहे है तो कुछ दैवीय आपदा। इस नजारे को देखने के लिए आस पडोस के लोग मंजुलता थम्ब के घर में जमा होने लगे,बुजुर्गो के अनुसार इस तरह की घटना तालचर में कभी देखा नही गया। इस तरह की घटना  कैसे घटित हो रही है यह अस्पष्ट होने के कारण परिवार के लोगों की नींद उड गई है।