घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने खाया जहर

घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने खाया जहर

गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता) 

पक्षिमी सिंहभूम जिले में स्थित आनंदपुर प्रखंड अंतर्गत आनेवाले  समीज ग्राम निवासी एक विवाहित महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर किटनाशक दवाई का सेवन कर लिया, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। उक्त महिला को गंभीर अवस्था में  मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।   

यह घटना आनंदपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत आनेवाले समीज गाँव की है। जहाँ सुनिता देवी नामक एक 25 वर्षीय विवाहित महिला को कीट नाशक के सेवन कर लेने के कारण गंभीर हालात में सोमवार के दिन  मनोहरपुर  सरकारी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड  में भर्ती कराया गया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला पति-पत्नी के बीच  आपसी विवाद का है। दोनो के बीच बार बार बात विवाद होने के कारण सुनिता देवी ने आत्महत्या करने के इरादे से ऐसा कदम उठा लिया।

बताया जा रहा है कि सुनिता देवी चार बच्चो की मां है। फिलहाल सुनिता देवी मनोहरपुर  सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  चिकित्सकों की देख रेख में पहले से बेहतर है। पीडिता की मां ने बताया कि बेटी ने गाँव के ही अजय लोहार से प्रेम विवाह किया था। दामाद अजय लोहार बेटी के साथ बराबर मारपीट करता रहता है, जिससे उसकी बेटी ने यह क़दम उठाया है.वहीं बेटी और दामाद के इस ब्यवहार से परिवार के लोग काफी नाराज है। चिकित्सक ने उपचार के बाद सुनिता देवी को घर ले जाने की इजाजत दे दी है।