ग्लोबल स्कूल हर्रैया में सभी सनातनीयों को एकजुट करने पर चर्चा

 ग्लोबल स्कूल हर्रैया में सभी सनातनीयों को एकजुट करने पर चर्चा

विश्व हिन्दू परिषद् के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सनातन ग्लोबल स्कूल हर्रैया में मुख्य अतिथि विहिप केन्द्रीय मंत्री गोपाल, विहिप हर्रैया जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्र, विहिप गोरक्ष प्रांत की पालक कविता त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष भारती शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रणव ओम् ध्वनि का तीन बार उच्चारण,तेरह बार विजय महामंत्र श्रीराम जय राम जय जय राम उद्घोष पूर्ण श्रद्धा के साथ किया गया। मुख्य अतिथि गोपाल जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर की प्रेरणा से 1964 में कृष्ण जन्माष्टमी पर मुंबई में चिन्मय आश्रम में हुई थी। हिन्दू धर्म समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए साधु संतों, समाज के प्रमुख लोगों तथा हिन्दू धर्म के सभी मत पंथों को एक साथ लाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद् की स्थापना की गई थी। हिन्दू धर्म में श्री कृष्ण भगवान ने धर्म की स्थापना के लिए अपने मामा कंस का वध किया था। धर्म के लिए पांडवों के सारथी बने थे। सत्य सनातन धर्म हिन्दू के लिए अनेक चुनौतियां हैं। तलवार के बल पर हिंदुओं का धर्मान्तरण किया गया था। आज अनेक मुस्लिम और ईसाई समुदाय के लोग हिन्दू धर्म अपनाकर घर वापसी कर रहे हैं। हिन्दू समाज को कुटुम्ब प्रबोधन संस्कार की शिक्षा प्रदान करने की आवश्यकता है। गंगा,वेद, उपनिषद और पुराणों के बारे में बच्चे को शिक्षित करना चाहिए। भारतीय समाज में वेद रामायण और गीता में कहीं भी असमानता नहीं है। भगवान राम ने निषाद राज के यहां भोजन किया सबरी के जूठ बेर खाए। सभी समाज को एकजुट कर राक्षस रावण का संहार किया। भारतीय समाज और भारत राष्ट्र को तोड़ने के लिए देश के बाहर और भीतर षड्यंत्र हो रहा है। हमें नागरिक कर्तव्य पालन करना चाहिए। स्वदेशी का भाव अपने आचार विचार में अपनाने से भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। जनसंख्या असंतुलन से निपटने के लिए हिन्दू लड़के और लड़कियों का विवाह समय से करने तथा समय से संतान उत्पन्न करने की आवश्यकता है। पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए।इस अवसर पर दिनेश मिश्र ने कहा कि विदेशी शक्तियों के षड्यंत्र के कारण भारत में भी हिन्दू धर्म के विरुद्ध कुचक्र चल रहा है। कार्य क्रम का संचालन विहिप मंत्री विवेक सिंह सोनू ने किया। कार्य क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला धर्म जागरण प्रमुख डॉ विनोद कुमार शुक्ल,जिला बजरंग दल प्रमुख प्रवीण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हर्रैया नगर अध्यक्ष संतोष कसौधन, नगर मंत्री कुंदन, विवेकानंद,राम मूरत,अजय कनौजिया,हर्रैया के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र सिंह तथा हिन्दू समाज के लोग उपस्थित थे।