गौ तस्करी करते दो वाहन जब्त दो गिरफ्तार

गौ तस्करी करते दो वाहन जब्त दो गिरफ्तार

आज सुबह पाँच बजे बंडामुंडा़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले कुकडा़गेट के निकट गौचालान करते दो वैनो को बजरंगदल के कार्यकर्ताओं और पुलिस की सहायता से पकडा़ गया । 
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पिकअप वैन में कुल 23 गायें लादी गई थी जिसे बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले गुड़गुड़जोड़ के कसाईखाने में लेजाया जा रहा था। प्राप्त सूचना के अनुसार इन गायों को खतकुरबहाल से लाया जा रहा था। 
पुलिस ने गौचालान में संलिप्त दोनो वाहनो को जब्त कर दो लोगो को गिरफ्तार किया है। दोनो वाहनो को बंडा़मुंडा थाने में रखा गया है और गायों को गौशाला भेज दिया गया।