गौतस्करी कर लेजाता वाहन दुर्घटना ग्रस्त

गौतस्करी कर लेजाता वाहन दुर्घटना ग्रस्त

लखनलोहार (संवाददाता) 

गौ तस्करी कर ले जाते मालवाहक बोलेरो पिकअप वैन के साथ 9 गायो को ग्रामीणो ने किया पुलिस के हवाले। 

प्राप्त सूचना के अनुसार लाठीकटा प्रखंड़ के मुंडा़जोर पंचायत अंतर्गत आनेवाले गुंगूझाड़ से होकर 9 गायो को लेकर मालवाहक बोलोरो पिकअपवैन क्रमांक (ओडी 14बी  0013) जा रही थी कि संतुलन विगड़ने से वाहन एक बिद्युत खंभे से जा टकराई। वाहन को दुर्घटना ग्रस्त देख घटना स्थल पर ग्रामीण जुटने लगे जिसे देख वाहन चालक वहाँ से फरार हो गया। 
ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
फिलहाल वाहन और गायें पुलिस के पास है।