गोचर भूमी से मिट्टी चोरी के मामले में टीपर जब्त

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

मिट्टी चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन टीपर और एक जेसीबी को छोड़कर केवल एक टीपर को जब्त करने पर पुलिस पर उठे सवाल। 

यह मामला है तालचेर सदरथाना अंतर्गत संथपाडा़ स्थित थर्मल आसपंड़ तालाब के निकट खाली पड़े गोचर भूमि से टीपरो द्वारा मिट्टी चोरी का जिसकी खुदाई जेसीबी से की जा रही थी। 

इस भूमि को टीटीपीएस की ओर से आसपास के जानवरों को चरने के लिए गोचर भूमि के तौर पर कई बर्षो पहले छोड़ा गया था। खाली पड़ी ज़मीन का फायदा उठाकर अंचल के एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा जेसीबी से मिट्टी खुदवाकर तीन टीपरों के जरिए गैरकानूनी तरीके से लेकर जा रहा था जिसकी सूचना स्थानीय थाना को किसी माध्यम से मिली। 
सूचना पाकर तालचेर सदर थाना कि पेट्रोलिंग वैन और एक थाना गाड़ी मौके पर पहुँची और घटना स्थल से एक टीपर को जब्त कर लिया। 
मौके पर तीन टीपर और एक जेसीबी मशिन थी लेकिन पुलिस द्वारा केवल एक टीपर ही जब्त किया जो अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी तरह तालचेर तहसील क्षेत्र में   विभिन्न गोचर भुमीयों से चोरी छुपे मिट्टी चोरी की घटनाएं सामने आने के बावजूद असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही ना होना एक बहुत बड़ा प्रश्न खड़ा कर रहा है।