गैर इरादतन हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

गैर इरादतन हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

जंगली शुअर का शिकार के लिए खेत में बिछाई गई थी 11,000 बोल्ट की बिद्युत प्रवाहित की गई तार। जिसकी चपेट में आकर एक बृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने तार बिछाने वाले पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर की कार्यवाही। 

घटना इस प्रकार है - 19 जनवरी 2023 को खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरदा ग्राम के बैगामुड़ा जागेश्वर राठिया के खेत में गांव की बसंती बाई सारथी (65 साल) मृत पाई गई। 
खरसिया पुलिस ने मामले की जांच की तो पाया, कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11,000 वोल्ट बिजली प्रवाहित की गई तार खेत में लगाया हुआ था।जिसकी चपेट में आने से बसंती बाई सारथी की मृत्यु हो गई । प्रथम जांच के आधार पर अज्ञात आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच किया जा रहा था । 
अपराध विवेचना के दौरान मुखबीर सूचना पर बीते कल खरसिया थाना प्रभारी गांव के रामसिंह माझी, जितेंद्र माझी और जगतराम माझी को हिरासत में लिया।तीनों से घटना के संबंध में कडाई से पूछताछ करने पर तीनों ने बताया कि जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए 11,000 वोल्ट बिजली प्रवाहित कर जीआई तार को खेत में फैला रखे थे । घटना वाले दिन बिजली की तार को खूंटे से संयोग की गई हुकिंग को निकालना भूल गए जिसमें बसंती बाई की फंसकर मौत हो गई । आरोपियों के कबूलनामें और निशानदेही पर हुकिंग किया हुआ तार और बांस का डंडा जब्त कर गैर इरादतन हत्या के मामले में रामसिंह माझी, पिता-रोहणी मांझी,उम्र 40 साल, जितेंद्र माझी, पिता-भगतराम,उम्र 28 साल, जगत राम माझी, पिता-कार्तिक राम उम्र 40 साल, तीनों ग्राम गुरदा, थाना खरसिया निवासी, को 8 फरवरी के दिन गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया गया है।