गैरकानूनी तरीके से खदान में गई जेसीबी जब्त

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

तालचेर के अनंत कोल माइंस से पुलिस के दबिस के दौरान कोयला  माफिया फरार,पुलिस ने जेसीबी को किया जब्त।
 बीती देर रात एक जेसीबी नंबर-ओडी 03एस-2098 तालचेर प्रखंड अंतर्गत अनंत कोयला खदान में कोयला लदान करने जा रही थी। ओआईएसएफ ने संदिग्ध परिस्थितियों में जेसीबी को रोका और कागजों की जांच की।  लेकिन संचालक द्वारा संतोषजनक जवाब और दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर ओआईएसएफ की संयुक्त टीम ने जेसीबी को जब्त कर लिया और इसके संचालक बलांगीर इलाके के दधीसूदन साहू (21) को पुलिस को सौंप दिया।  हालांकि जेसीबी प्रयोग करने वालों से पूछताछ के दौरान इसमें शामिल माफिया बड़ी चतुराई से वहां से फरार हो गया।