गुमशुदा बालक को कुछ ही घंटो में ढूंढ़ निकाली जूटमील पुलिस

गुमशुदा बालक को कुछ ही घंटो में ढूंढ़ निकाली जूटमील पुलिस

रायगढ़ के जूटमिल थाना में अमलीभौना की रहने वाली महिला उसके 08 साल के बालक के बिना बताये घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थी । नाबालिग के गुम रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर अपने थाने के व्हाटसअप ग्रुप में गुम बालक की फोटो, जानकारी शेयर कर बालक को बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, बाजार के आसपास पता लगाने का निर्देश दिया । जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जूटमिल थाने की गश्ती दल गुम बालक का पता लगाते हुए रेल्वे स्टेशन पहुंची, जहां बालक रेल्वे स्टेशन के बाहर अकेला मिला । थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल गुम बालक की रिपोर्ट पर धारा 363 का अपराध दर्ज कर ही रहे थे कि बालक को गश्ती दल थाने लेकर आयी जिसे देखकर परेशान परिजनों के चेहरे पर मुस्कान आयी । बच्चे ने उसकी मां के पूछे जाने पर घूमते हुए रेल्वे स्टेशन की ओर अंजाने में चले जाना बताया, थाना प्रभारी बालक को गुब्बारे दिला कर बिना बताये घर से अकेले नहीं जाने के लिए समझाया और बालक को उसके मां के सुपुर्द किया ।