गाय को बचाने के चक्कर में कार दुर्घटना ग्रस्त दो गंभीर रूप से घायल
बिरमित्रापुर - रायबोगा रोड़ में आज दिनांक 1 अगस्त 2026 की शाम एक कार सड़क पर बैठी गायों को बचाते बचाते एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी और फिर सीधे जाकर एक खम्भे से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए, साईकिल सवार और कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए है, एक को बिरमित्रापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, राउरकेला सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।





