गौरक्षा की मांग को लेकर बजरंगदल का प्रदर्शन
राजीव कुमार (संवाददाता)
बिसरा :
पश्चिमी ओडिशा में गो चालान,गोकशी के बढ़ते मामलों को देखते हुए बजरंग दल (ओडिशा) ने विरोध व्यक्त क्या है।बजरंग दल के कार्यकर्ता इस पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर आज बिसरा तहसील कार्यालय में प्रदर्शऩ किया।
बजरंगदल के कार्यकर्ताओ ने गौरक्षा के लिए अपनी मांग रखते हुए बिसरा तहसीलदार को एक ज्ञापन सौपा।
इनकी मांग है कि-1.राज्य सरकार गौरक्षा कानून पारित करे जिसके तहत गौहत्या पर पूर्णरूप से बंदिस लगाया जाए।
2.गौरक्षको के ऊपर लगाए गए झूठे आरोप रद्द किए जाए़
3.गौ संरक्षण हेतु प्रत्येक जिला में गौशाला का निर्माण किया जाए।
4.गौ उत्सर्जक आधारित उद्योग के लिए जरूरी प्रशिक्षण और वित्तिय साहायता प्रदान किया जाए।





