खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निरीक्षक की संयुक्त जाँच अभियान

खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निरीक्षक की संयुक्त जाँच अभियान

बिसरा में खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य निरीक्षक की संयुक्त जाँच अभियान में सिगरेट और गुटका जैसे चीजों को सार्वजनिक स्थानों पर,शिक्षण संस्थानो के आसपास प्रदर्शित कर रखे गए दुकानो पर कार्यवाही करते हुए उनसे जुर्माना वसुला गया। 
बिसरा में खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य निरीक्षक की ओर से संयुक्त रूप से जाँच एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था। शिक्षण संस्थानों के सौ मीटर के दायरे में आनेवाले दुकानों को यह निर्देश दिया गया है कि उन दुकानों में सिगरेट और गुटका ना बेची जाए एवं अन्य दुकानो में इन चीजों को प्रदर्शित करने के लिए मना किया गया।