खबर का असर भू माफिया पर वन विभाग की कार्यवाही

खबर का असर भू माफिया पर वन विभाग की कार्यवाही

गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता)

साराँश दैनिक में चलित माह 12-12-2023 को "जंगल नष्ट कर रहे है भू माफिया जिम्मेदार कौन "शीर्षक में खबर प्रकाशित की गई थी। यह खबर झारखंड राज्य के पश्चिम सिहभूम जिला में स्थित सारंडा वन प्रमण्डल के मनोहरपुर वन क्षेत्र अन्तर्गत गिंडूंग से लगभग 4 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा की तरफ बाहरी अंचल के भू माफिया द्वारा घने जंगलों की अवैध कटाई कर वहाँ बस्ती बसाने से संबंधित था ।इस खबर को नीचे दिए गए लिंक पर जाकर पढा़ जा सकता है। 

https://saranshdainik.com/जंगल-नष्ट-कर-रहे-है-भू-माफिया-जिम्मेदार-कौन

इस खबर का असर यह हुआ कि आज 14-12-2023 को उक्त वन क्षेत्र में जिला/प्रभागीय वन अधिकारी अभिरूप सिन्हा की अगुवाई में किरीबूरू के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, मनोहरपुर थाना प्रभारी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल,तीन प्रमंडल के वन अधिकारी (रेंजर)  एवं वनकर्मीयो ने जाकर स्थिति का जायजा लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की ओर से इन भू माफियाओ पर कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।