खान सुरक्षा सप्ताह में सुरक्षा मानकों की अनदेखी

अनुराग आचार्य (संवाददाता)

तालचेर - ओडिशा के कोयलांचल तालचर में मई 22 नवंबर से 5 दिसंबर तक खान सुरक्षा सप्ताह का पालन किया जा रहा है। स्थानीय पत्रकारों ने जब खान सुरक्षा सप्ताह पालन का समाचार संग्रह के लिए खानों का रुख किया तो नजारा कुछ और ही दिखा, पालन किए जा रहे सुरक्षा सप्ताह के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। सुरक्षा अधिकारी भी अपने कार्य से विमुख दिखे, हाईवा जैसे बड़े वाहनों के चालक सीट बेल्ट का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो कई वाहनों में सीट बेल्ट है ही नहीं, कोयला खानों में कार्यरत कर्मचारियों को सेफ्टी जैकेट के बगैर ही देखा गया। ऐसा लगता है कोयला खानों में कार्यरत कर्मचारियों की जागरूकता के लिए लगाए गए होर्डिंग और बैनर महत्व सौंद्रीकरण की सामग्री बनकर रह गई है। सरकार को करोड़ों रुपए वार्षिक राजस्व देने वाली कोयलांचल में कर्मचारियों के सुरक्षा के प्रति सुरक्षा के बदइंतजाम कई बार दुर्घटना का कारण बनता हैं।कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि खान सुरक्षा सप्ताह के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है।