क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन का सम्मान समारोह

राउरकेला: क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित, सदस्यों ने सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने का लिया संकल्प

क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को स्थानीय फिटनेस पार्क में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल नेतृत्व ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष शाकिर रजा ने किया, जबकि समारोह में रंजीता मलिक और पूर्णिमा मोहंती ने बतौर अतिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम में संगठन की जिला महिला अध्यक्ष स्वीट रोज बा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। समारोह के दौरान समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संगठन के सदस्यों को सम्मानित किया गया और उनके कार्यों की सराहना की गई। मौजूद वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि समाज से अपराध को नियंत्रित करने, जनजागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों को सामाजिक सहयोग देने के लिए सामूहिक और निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द के बीच भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ समाजहित में सक्रिय रहने का संकल्प लिया। समारोह को सफल बनाने में टीम के प्रमुख सदस्यों ,धनजी भाई पटेल, बलजीत सिंह, शमशाद आलम, अमित सिंह, सदाम खान, रिंकू लोहार, अखलाख खान, कुलवंत कौर, सानिया परवीन, ईश्वर कौर, अफसाना परवीन, मुशरत जहां, जगदीश जायसवाल और सजाहा अंसारी आदि की विशेष उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता रही।