कोल्हान नितिर तुरतुंग की वार्षिक बैठक व नई कमिटी गठन

कोल्हान नितिर तुरतुंग की वार्षिक बैठक व नई कमिटी गठन

कोल्हान नितिर तुरतुंग:- कोल्हान नितिर तुरतुंग (KNT) की वार्षिक आम बैठक का आयोजन दिनांक 12 अप्रैल 2026, रविवार को चाईबासा स्थित गायत्री वैन्केट हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में गरिमा एवं उत्साह का संचार हुआ।

इस बैठक में KNT के विभिन्न राज्यों एवं शहरों में निवास करने वाले सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। सभी सदस्यों ने संगठन के विकास, उद्देश्य एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी, सदस्य, शिक्षक, छात्र एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

पूर्व अध्यक्ष माझी राम जामुदा ने KNT की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया।

पूर्व महासचिव प्रेम सिंह डांगिल ने संगठन के शुरुआती संघर्षों, उसमें जुड़े व्यक्तियों एवं संगठनों के योगदान को विस्तार से बताया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
पूर्व अंतरिम कोषाध्यक्ष जय सिंह कुंटिया ने संगठन के आर्थिक योगदान एवं वित्तीय स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।

केंद्रों की वार्षिक रिपोर्ट

तीनों प्रमुख केंद्रों के प्रतिनिधियों द्वारा एक वर्ष के कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। जिसमें दयासागर केराई ने चक्रधरपुर केंद्र, शैलेंद्र सुंडी ने चाईबासा केंद्र व राम चंद्र सोय ने कुचाई केंद्र के बारे बताये। इन सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों, उपलब्धियों एवं चुनौतियों को विस्तार से साझा किया।

पूरे कार्यक्रम का संचालन ज्ञान सिंह दोराईबुरु द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया।नव-निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य

मुख्य पदाधिकारी:

अध्यक्ष – तुरी सुंडी
सचिव – विमल किशोर बोयपाई
कोषाध्यक्ष – जय सिंह कुंटिया

संरक्षक:-ज्ञान सिंह दोराईबुरु, समीर सवाईयां, सुनीता सोय कुंटिया, माझी राम जामुदा

वरिष्ठ सलाहकार:-कामेश्वर तिरिया, संतोष बानरा, केदार दास देवगम, ललित कुमार बारी

सलाहकार:-सिद्धेश्वर गागराई, शैलेश कंडाईबुरु, अजाद बोयपाई, चंदन होनहागा

उपाध्यक्ष:-विश्वजीत दोराईबुरु, गणेश कुदादा, दिनेश चंद्र सोय

संयुक्त सचिव:-शैलेंद्र सुंडी, गोपाल कृष्ण सोय, हेमंत सामड

सह-कोषाध्यक्ष:-सुरेश चंद्र देवगाम

उपकेंद्र प्रभारी:
जगदीश बिरुली – चाईबासा शाखा
प्रेम सिंह डांगिल – चक्रधरपुर शाखा
राम चंद्र सोय – कुचाई शाखा

अन्य महत्वपूर्ण समितियाँ

शारीरिक प्रशिक्षक:-नारायण अल्डा, शंकर पूर्ति, जैनेन्द्र गगराई, दया सागर केराई, लखिंदर भूमिज

महिला समिति:-शकुंतला बिरुवा, शिव कुमारी अल्डा, मीना दोराईबुरू, राजेश्वरी सुंडी, सूरज मणि जामुदा, मधु डांगिल

शिक्षा सलाहकार:-नरेंद्र कुदादा, रिंकी दोराई, ललिता सुंडी, दिलदार पूर्ति, सुमन हेस्सा, नंद लाल बांकिरा, अंजन सामड

माननीय सदस्य:-सत्यजीत हेंब्रम, रमेश्वर हेंब्रम, पोरेश बिरुवा, टिकुल तियु, मंगल सिंह हाईबुरु, किशोर कांडियोंग, राम सिंह पूर्ति, बिरसा सामड, संजय बानरा, उत्पल लगूरी, मथियास सुरीन

कानूनी सलाहकार:-सूरज पूर्ति, कमलेश तिरिया

मीडिया प्रभारी:-रबिंद्र गिलुवा, पंकज बांकिरा

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में KNT चाईबासा के छात्र, शिक्षक एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने मिलकर इस आयोजन को भव्य एवं सफल बनाया।

KNT की यह वार्षिक आम बैठक संगठन की एकता, सक्रियता एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बैठक में लिए गए निर्णय एवं विचार-विमर्श संगठन को भविष्य में और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे।