कोयला चोरी के मामले में हाईवा जब्त चालक और माफिया फरार
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
तालचेर टाउन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत लिंगराज कोल कोरीडोर की सड़क पर पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के तालबेड़ा पितावली स्थित खाली पड़े स्थान में एक हाइवा नंबर ओडीआई 09-जी 7165 में कोयला लादी हुई अवस्था में मिला।
संबंधित सुरक्षाकर्मियों को इस वाहन पर शक हुआ । शक के आधार पर सुरक्षाकर्मी उक्त हाइवा के पास पहुंचकर उसकी जाँच पड़ताल करनी चाही पर उक्त हाइवा वहां से तेज गति से भागा, जबकि ओडिशा औद्योगिक सुरक्षा बल (ओआईएसएफ) की टीम ने हाइवा का पीछा किया और तालबेड़ा गांव के पास जंगल में उसे पकड़ने में सफल रही। लेकिन चालक व संबंधित माफिया बड़ी चतुराई से ओआईएसएफ टीम को चकमा देकर जंगल में भाग गए। उक्त टीम ने उक्त वाहन को जब्त कर लिया। हालांकि इस संबंध में ओआईएसएफ की टीम द्वारा पूछे जाने पर उसने खुलासा किया गया है कि उसने कोयले से लदे हाईवा को जब्त कर लिया है। तालचेर में आए दिन हो रही कोयला चोरी की वजह से राज्य सरकार और केंद्र सरकार को भ्रष्ट अधिकारीयो और कोयला माफियाओं की वजह से हर साल करोडो रूपये राजस्व का नुकसान हो रहा है।





