कालोनी में दी जा रही बिषैला पेयजल
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर में लोगो को मुहैया कराय जाने वाला बिशुद्ध पेयजल वर्तमान में बिषैला होने की आरोप लगा रहे है स्थानीय निवासी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एमसीएल कंपनी के कालोनी में रहने वाले निवासीयो ने यह आरोप लगाया है कि उन्हे उपलब्ध की जा रही पेय जल बिषैला हो गया है। इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से बारंबार किए जाने के बावजूद किसी के कान में जूँ नही रेंगी।
तालचेर में सर्वपुरातन बालंडा कोयला खान बंद हो जाने के पश्चात कालोनी की जिम्मेदारी जगन्नाथ क्षेत्र को शौप दी गई।
इन कालोनियो में एमसीएल के कर्मचारी रहते है,इसे ध्यान में रखते हुए दक्षिण बलंडा के मछी बाजार (मछली मार्केट) के निकट जल विशोधनागार का निर्माण किया गया था। यहाँ से ओवरहेड़ टंकी में जल इकट्ठा किया जाता था,और इस टंकी से कालोनी के घरों तक पानी पहुँचाई जाती थी।
एक अरसे से जल विशोधनागार व टंकी की सफाई ना होने से इनके अंदर जमी गंदगी की वजह से पानीय जल विषैला हो गया है।





