कार का काँच तोड़कर पैसे और मोबाइल चोरी

कार का काँच तोड़कर पैसे और मोबाइल चोरी

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर क्षेत्र के राकेश कुमार हाती ने तालचेर कोलियरी थाना अंतर्गत बघुआबोल के पास कमला बिहार क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के घर के सामने अपनी कार खड़ी कर, किसी काम से निकल गए। उसने पैसे और मोबाइल कार के अंदर रखकर कार को लाॅक कर दिया । अपनी काम खतम कर जब वह अपने कार के पास आया तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है और अंदर रखे पैसे और मोबाइल चोरी हो गए हैं। इस बाबत उसने कोलियरी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद कोलियरी पुलिस ने जांच की और देवलबेड़ा क्षेत्र से बाबू प्रधान, सत्य नाइक और कार्तिक नाइक को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का मोबाइल और 12500 रुपये नकद बरामद किया।पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दी है ।