करमा पूजा देखने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म 

करमा पूजा देखने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म 

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

भले ही केंद्र और राज्य सरकार ने  दुष्कर्म की घटना को लेकर सख्त कानून बना दिया हो, लेकिन दुष्कर्म मामले को रोका नहीं जा सकता।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुतरा थाना क्षेत्र के झारबेड़ा गांव की एक 18 वर्षीय युवती का प्रेम प्रसंग कुछ दिनों से रायबोगा थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ चल रहा था. 16 तारीख की शाम को युवती पहुंची थी दोस्त के साथ बातचीत के बाद रात में करमा पूजा थी, इसी बीच युवक ने युवती को एकांत में बुलाया और उससे बात करने के लिए अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंच गया जिसके बाद तीनों ने मिलकर युवती के बलात्कार किया। इधर युवती को उसके घरवाले ढूंढ रहे थे कि लड़की कहां गई, इसी दौरान लड़की ने आकर परिजनों को सारी बात बता दी, जिसके आधार पर लड़की के परिवार के लोगों ने कुतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उप विभागीय पुलिस अधिकारी अभिषेक पाणिग्राही के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा जानकारी दी गई है कि इन तीन लोगों में से दो नाबालिग हैं।