ओसीएल नीती के बिरूद्ध ट्रक मालिक संघ
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
नुक्कड़ सभा कर राजगांगपुर ट्रक मालिक संघ ने ओसीएल सीमेंट के नीति का किया विरोध , ओसीएल सीमेंट फैक्ट्री के रवैया से तंग आकर ट्रक मालिक संघ का विरोध प्रदर्शन।
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर 30 अगस्त 2022 मंगलवार को सुबह 10 बजे राजगांगपुर निजी ट्रक मालिक संघ के तरफ से राजगांगपुर अंतर्गत रानीबांध स्थित ओवर ब्रिज के नीचे नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया । आपको बता दे उक्त नुक्कड़ सभा मे सभी गैराज दुकानदार जैसे इंजन गैराज, बॉडी गैराज, सपैयर गैराज, बैटरी गैराज, पत्ती गैराज, गाड़ी के टायर मरम्मत, गाड़ी के पेंटर, आदि सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकाने बंद कर निजी ट्रक मालिक संघ के समर्थन में उतरे और ओसीएल के विरोधी नीतियों मे विरोध प्रदर्शन करने सहित नारेबाजी करते हुए डालमिया सिमेन्ट भारत लिमिटेड के कूटनीति के बारे मे बताए । उक्त नुक्कड़ सभा राजगांगपुर निजी ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष राकेश नंदा उर्फ बब्बू भाई के समर्थन में ट्रक मालिक के साथ सभी गैराज दुकानदार लोग ओवर ब्रिज के नीचे एकत्र होकर अपनी समस्या जनता के बीच उजागर की, किस तरह से डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड निजी ट्रक मालिकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जिसे लेकर ट्रक मालिक काफी परेशान है दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं कंपनी के पक्ष से कोई भी समर्थन नहीं मिल रहा है न हि लोडिंग अनलोडिंग को लेकर उचित रेट मिल पा रही है और डीसीबी एल अपने मनमर्जी से भाड़े को कम कर दी है जिससे ट्रक मालिकों को अपना परिवार चलाना काफी मुश्किल हो गया है आपको बता दें डालमिया सिमेन्ट भारत लिमिटेड माल लोडिंग अनलोडिंग का काम राजगांगपुर ट्रक मालिकों को देता था अब उक्त माल लोडिंग अनलोडिंग का रेट अपने मनमानी तरीकों से कम कर रेल के बोगियों में भरकर रेलवे द्वारा भेजा जा रहा है जैसे झाड़सुगुड़ा, अनुगुल, तालचेर बड़बिल, इन सभी जगह पर ट्रक द्वारा सीमेंट ढुलाई की जाती थी राजगांगपुर निजी ट्रक मालिक संघ के सदस्यों ने इसके बारे में कहा कि इस तरह की रवैया अगर डालमिया सिमेन्ट भारत लिमिटेड करती रहेगी तो आने वाले दिनों में एक बड़ी आंदोलन करने की चेतावनी दी है क्योंकि हम जितने ट्रक मालिको की गाड़ी चलने से इससे कई लोगों का घर चलता है राजगांगपुर में राजगांगपुर के स्थाई लोगों को डालमिया सिमेन्ट भारत लिमिटेड ट्रक मालिको को अनदेखी कर रेलवे द्वारा माल भेज रही है जो माल ट्रक द्वारा ढूलाई की जा रही थी अब रेलवे द्वारा की जा रही है । गौरतलब है की डीसीबीएल की माल लोडिंग व अनलोडिंग का काम राजगांगपुर ट्रक मालिक संघ द्वारा किए जाते थे जिससे कई गैराज दुकानदारो की जीविका चलती थी आज डीसीबीएल के इस रवैये से स्थाई निवासी काफी दिक्कत मे है इसलिए राजगांगपुर ट्रक मालिक संघ के ओर से प्रदर्शन के साथ नुक्कड़ सभा किया गया ।वही राजगांगपुर ट्रक मालिक संघ के अध्यक्ष राकेश नंदा उर्फ(बब्बू भाई ) से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो आने वाले दिनों मे अपने पूरे परिवार के साथ सड़क पर उतर कर बड़ी आंदोलन करने की चेतावनी दी । इसकी सूचना डीसीबीएल के आला अधिकारी से लेकर सुंदरगढ़ जिलाआयुक्त को भी दे दी गई है ।





