ओड़िशा झारखंड सीमा पर घने जंगल से मिली युवती की सडी़गली लास
हरहर शम्भू कुमार चौधरी (मुख्य संपादक)
ओड़िशा के झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र नुआगांव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले चीतापीडी़ पंचायत क्षेत्र के कुदाहुडांग माद्राकोना में घने जंगल के बीच सड़क से 110 फीट की गहराई में पुलिस को एक सडी़गली लास बरामद हुई है। घटना स्थल पर मिले साक्ष्य साड़ी, स्टोल, माला, अंतःवस्त्र, आदी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह एक युवती की लास हो सकती है जिसकी उम्र 20-30 साल तक हो सकती है।
इस मामले में बिसरा थाना की पुलिस केस संख्या यू/डी 25 में अपमृत्यु का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
झारखंड पुलिस ने कुदाहुडांग ग्राम के ग्राम रक्षी को बीते रविवार के दिन यह बात बताई की उस जगह पर एक शव पड़ा है।ग्राम रक्षी ने यह बात ग्रामीणो के साथ दूसरे दिन साझा किया। जिसके बाद गाँव के लोग एकजुट होकर उस स्थान पर जाकर खबर की पुष्टि की और इसकी सूचना बिसरा थाने में दी।
सूचना पाकर आज मंगलवार के दिन बिसरा पुलिस, वैज्ञानिक दल,कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना स्थल पर गए वैज्ञानिक दल के अनुसार यह शव ओडिशा के अंतिम गाँव कुदाहुडांग के मादरा कोना के घने जंगल के बीच पक्की सड़क के किनारे 110 फीट गहरी खाई में पाई गई है।यह शव एक महिने से अधिक की हो सकती है।
घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्य के आधार पर यह कहा जा रहा है कि यह एक युवती की लास हो। लास के निकट नीले रंग की साडी़ जो देखने में नई और मंहगी लग रही थी, नीले रंग का स्टोल, नीले रंग की माला, नीले रंग की हवाई चप्पल, लाल रंग की टूटी हुई चूड़ी आदि बरामद हुई है। घटना स्थल से झारखंड राज्य की सीमा महज 600 मीटर पर लगती है।
स्थानीय लोगो के अनुसार यह लास आसपास के गाँवो की नही हो सकती है।
घटना स्थल पर बिसरा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट सह अतिरिक्त तहसीलदार प्रेमप्रकास होरो,बिसरा थाना प्रभारी भगवान पुजारी, सहायक निरीक्षक गयाधर बारीक, सहायक निरीक्षक मौसमी साहू, व वैज्ञानिक दल,एवं स्थानीय सरपंच एतो खाखा के साथ ग्रामीणो की उपस्थिति में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।





