ऐय्यास तहसीलदार के विरूद्ध पत्नी ने की शिकायत

ऐय्यास तहसीलदार के विरूद्ध पत्नी ने की शिकायत

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सुंदरगढ़ जिला के अंतर्गत आनेवाले  राजगांगपुर तहसील के तहसीलदार सरत कुमार बाग का विवादों से चोली दामन का रिश्ता है . मोटी रकम लेकर उद्योगपति अरुण दुआ को आदिवासी की जमीन दखल देने का विवाद अभी थमा नहीं कि शुक्रवार को उनके विरूद्ध एक और शिकायत दर्ज हुई। 

इस बार उनके खिलाफ उनके घर से ही आवाज उठी .. तहसीलदार शरत बाग के विवादों में शुक्रवार को एक और विवाद उस समय जुड़ गया , जब उनकी पत्नी डालिया ने राजगांगपुर थाने पहुंचकर पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके नाम प्राथमिकी दर्ज कराई . ज्ञात हो इससे पहले भी सरत कुमार बाग के नाम बलांगीर थाने में केस दर्ज है। वहीं झारसुगुड़ा में भी अवैध संबंध के मामले में आपत्तिजनक अवस्था में रंगे हाथ पकड़े गये थे।

तहसीलदार की पत्नी ने यह आरोप लगाया है कि इनके कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध है वर्ष 2006 में विवाह के बाद पत्नी ने बहुत समझाया पर उनके चरित्र में कोई परिवर्तन नहीं हुआ आज भी वह कई महिलाओं के साथ संपर्क में हैं। वहीं थाने में उन्होंने लिखित आरोप लगाया है कि सरत कुमार बाग पिछले कुछ दिनों से किसी गैर महिला के साथ रह रहे हैं एवं उनकी बेटियों को उस महिला को मां कहकर पुकारने के लिए मजबूर कर रहे हैं एवं बच्चों के साथ मारपीट भी कर रहे हैं । यह सूचना खुद उनकी मंझली बेटी ने फोन पर दी जिसके बाद उसका फोन बंद आ रहा है अब बेटियां कहां है किस हाल में है उन्हें कुछ पता नहीं . उन्होंने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनकी बेटियों का पता लगाए एवं तहसीलदार पर कड़ी कार्रवाई की जाए । इतने बड़े सरकारी पद पर रहते हुए तहसीलदार ने कभी अपने पद की गरिमा का ख्याल नहीं रखा वैसे भी यहां उन पर भ्रष्टाचार और अनैतिक संबंधों के चर्चे आम बात है।

अब देखना यह है इस प्रकार के सरकारी अधिकारी पर पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है। पहले भी इन पर कई मामले में आरोप लगे हैं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।