एक ही स्थान पर चार घंटे में तीन दुर्घटना चार घायल

एक ही स्थान पर चार घंटे में तीन दुर्घटना चार घायल

आज एक ही मोड़पर चार घंटे में तीन मोटरसाइकल दुर्घटना में चार घायल, एक को लेजाना पडा़ अस्पताल। 
नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले  सोरडा़ पंचायत के सोरडा़ ग्राम से होते हुए बारीलेप्टा पंचायत के रास्ते बिसरा जाने वाली सड़क में सोरडा़ साप्ताहिक हाट के निकट तालाब के पास रामसिह मुंडा के सायकिल गैराज के पास दो तिब्र मोड़ है दोनो मोड़ के बीच एक पुल है इस पुल पर आज दो मोटरसाइकिल सवार दोपहर के दो बजे के करीब सोरडा़ की ओर से आ रहे थे कि अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से दोनो मोटरसाइकिल सवार पुल के नीचे गिर गए और मोटरसाइकिल पुल के नीचे गिरते गिरते बचा।स्थनीय लोगो ने पुलपर लटकते मोटरसाइकिल को  और पूल के नीचे गिरे दोनो युवको को उठाया। दोनो युवक नशे में धुत्त थे, दोनो को हल्की चोटे लगी थी। दोनो उरमई पंचायत के रहने वाले थे। 
दूसरी घटना 04.30 बजे के करीब उसी पुल के ऊपर घटी। एक मोटरसाइकिल सवार उसी मोड़पर मुड़ते समय पुल के ऊपर  सड़क के बीचो बीच गिर पड़ा,इस व्यक्ति के चेहरे पर गंभीर चोटे आई, जिसे परिचित व्यक्ति अस्पताल ले गए।यह भी नशे में था और उरमई पंचायत का रहने वाला था। 
तीसरी घटना शाम 6.00 के आसपास घटी,तीसरा मोटरसाइकिल सवार बारीलेप्टा की ओर से सोरडा़ की तरफ जा रहा था कि मोड़पर मुडने की बजाय सीधे जाकर नुआगाँव की तरफ जानेवाली सड़क पर बनी पुल की दीवार से टकरा गया। यह युवक भी नशे में था।

तीनो दुर्घटनाओ में समानता यह थी कि तीनो मोटरसाइकिल चालक नशे में थे। तीनो दुर्घटनाएं तीव्र मोड़पर हुई और संतुलन बिगड़ने की वजह से हुई।