एक ही समय में पांच घरों में हुई चोरी जांच में जुटी पुलिस
एक तरफ छठ पर्व मनाने के लिए घर के सभी लोग प्रातः काल ही घर से छठ घाट के लिए निकले और दूसरी तरफ मौका देखकर कुछ असमाजिक तत्वों ने घर के कीमती समानों पर कर दिया हाथ साफ। यह घटना घटित हुई है। रेल नगरी बण्डामुण्डा में जहाँ मंगलवार के दिन जब छठी माई को सुबह की अर्घ्य देने के लिए घर के सभी लोग अहले सुबह ही घर से निकल गए । जिसका फायदा उठा कर कुछ दुरवृतों ने घर में ताला तोड़ कर प्रवेश किया और अलमारी तोड़ कर नगदी समेत कीमती गहने ले उडे़।
यहाँ एक साथ एक ही समय में तीन रेलवे क्वाटर समेत कुल पांच घरों में चोरी हुई है, जबकि एक और घर में चोरी की कोशिश नाकाम हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की यह वारदात बण्डामुण्डा थाना अंतर्गत आने वाले सेक्टर ए स्थित रेलवे क्वार्टर संख्या 319, 352 और 373 सहित दो निजी मकानों में घटित हुई हुई।ऐसा बताया जा रहा है, कि ये अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के आभूषण समेत नगद रकम की चोरी की है।
क्वार्टर संख्या 352 में रहने वाले रेलकर्मी दामोदर बाघ की पत्नी ने बताया कि उनके घर से सोने की एक चैन, कान की छोटी बाली एक जोडी। बड़ी बाली दो जोड़ी, चांदी की पायल दो जोड़ी, पांच ब्रेसलेट, एक चांदी की चैन और नगद 5,000 रुपये चोरी हुए है। वहीं क्वार्टर संख्या 319 में रहने वाले रेलकर्मी आशीष ठाकुर के पुत्र ने बताया कि उनके घर से सोने चांदी के आभूषण और करीब 50,000 रुपये नगद धन राशी की चोरी हुई है। क्वार्टर संख्या 373 का केवल ताला टूटा पाया गया, लेकिन अंदर से किसी भी तरह के सामान चोरी नहीं हुई है।
पीड़ितों ने बताया कि चोरी के समय सभी रेलकर्मी अपनी ड्यूटी पर थे और उनके परिवार वाले छठ पूजा देखने के लिए भोर में छठ घाट पर गए हुए थे।
चोरी की जानकारी मिलते ही बंडामुंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। . सभी पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध बंडामुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।





