एक ही रात दो घरों में हुई चोरी के आरोपी गिरफ्तार
सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ)
रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र में आनेवाले कबीरचौक झोपड़ीपारा निवासी राजेश कुमार गौड़ और मिट्ठूमुंडा़ दुर्गा चौक निवासी भागीरथी यादव के मकान में 25-26 जनवरी की रात चोरी हुई थी।
एक ही रात में दो घरो में हुई चोरी की वारदात को पुलिस गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोरों के विरुद्ध जूटमिल थाना में थाना कांड़ संख्या 9/14/2023 ,भा.दा.वी. की धारा 457,380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई थी।
पुलिस शक के आधार पर धरपकड़, और जानकारी जुटाने में लगी थी, कि मुखबिरी के आधार पर मिट्ठूमुंडा़ निवासी विशाल उर्फ लादेन को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया। विशाल उर्फ लादेन पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।
पुलिस द्वारा कडाई से पूछताछ किए जाने पर उसने भागीरथी यादव और राजेश कुमार गौड़ के घर अपने अन्य साथियों सोनू चौहान, मोहम्मद आरीफ, विकास चौहान, और अपचारी बालक के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकारी।
आरोपी विशाल यादव के कबूलनामे पर उसके साथियों की धरपकड़ की गई। हिरासत में लिए गए आरोपियो के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए दोनो प्रकरणों में चोरी हुए क्रमशः ₹42,000 और ₹40,000 की संपत्ति (जेवरात) जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियो को दोनो नकबजनी के अपराध में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस कार्यवाही में जूटमिल थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल, प्रधान आरक्षक मो•दिलदार कुरैशी, आरक्षक बनारसी सिदार, धनुर्जय चंद्र बेहरा और बिनय तिवारी की प्रमुख भूमिका रही।





